रूस की 10 ऐसी अजब-गजब बातें जो उसे यूरेशिया का खास देश साबित करती हैं..
रूस का नाम आते ही सबसे पहले यादा आता है राज कपूर का वो गीत... मेरा जूता है जापानी, ये पतलून इंग्लिशतानी. सर पे लाल टोपी रूसी , फिर भी दिल है हिन्दुस्तानी. बस यही नहीं रूस हमारे भारत का सबसे अहम सामरिक व आर्थिक साझेदार है. रूस जिसकी लाल टोपी से पूरी दुनिया कहीं न कहीं प्रभावित रही है.
रूस जहां की लोलिता भी है और लेनिन भी. जहां की अन्ना भी है और पुतिन भी. तो कहने का मतलब ये
है कि रूस ने भारत को साहित्य, आर्थिकी और न जाने कितने ही क्षेत्रों में मजबूती देने का काम किया है
. यहां तक कि शीत युद्ध के आलम में भी भारत और सोवियत संघ के रणनीतिक, सैनिक, आर्थिक एवं
राजनयिक सम्बन्ध रहे हैं. इसी के मद्देनजर हम आपको रू-ब-रू करा रहे हैं रूस से जुड़े ऐसे तथ्यों
से जो रूस को यूरेशिया का दिल साबित करते हैं...
1. रूस (मॉस्को) में अमीर लोग ट्रैफिक से बचने के लिए फर्जी एम्बुलेंस का इस्तेमाल करते हैं...
अब यदि अमीरीयत यही सब-कुछ सिखाती है तो ऐसी अमीरी का क्या काम?
अब यदि अमीरीयत यही सब-कुछ सिखाती है तो ऐसी अमीरी का क्या काम?
2. रूस में पुरुषों के मुकाबले स्त्रियां ज्यादा हैं...
इसे तो एक अच्छी बात कह सकते हैं कि रूस नारी प्रधान देश है.
इसे तो एक अच्छी बात कह सकते हैं कि रूस नारी प्रधान देश है.
3. रूस के एक तिहाई लोग मानते हैं कि सूर्य पृथ्वी के चक्कर लगाता है...
जी हां, ये बात सच है. स्पेस में सबसे पहले विमान भेजने वाले रूस में ऐसे भी लोग हैं.
जी हां, ये बात सच है. स्पेस में सबसे पहले विमान भेजने वाले रूस में ऐसे भी लोग हैं.
4. रूस में आज भी कई छिपे-ढंके शहर हैं...
रूस के भीतर ऐसे कम-से-कम 15 शहर हैं जिन्हें पूरी दुनिया से छिपा कर रखा गया है.
रूस के भीतर ऐसे कम-से-कम 15 शहर हैं जिन्हें पूरी दुनिया से छिपा कर रखा गया है.
5. रूस में गंदी कारें चलाना अपराध है...
अब वो सारे इंडियंस जो कभी उनकी कारों को नहीं धोते यह खबर खास उनके लिए ही है.
अब वो सारे इंडियंस जो कभी उनकी कारों को नहीं धोते यह खबर खास उनके लिए ही है.
6. रूस में 25 फीसदी लोग 55 साल से पहले ही स्वर्ग सिधार जाते हैं...
और इसकी एक बड़ी वजह वोदका का सेवन माना जाता है.
और इसकी एक बड़ी वजह वोदका का सेवन माना जाता है.
7. हम सभी का पसंदीदा शब्द वोदका रूस से आया है...
रूस में वोद का मतलब पानी होता है, अब आगे क्या बताया जाए.
रूस में वोद का मतलब पानी होता है, अब आगे क्या बताया जाए.
8. रूस में कभी दाढ़ी पर टैक्स लगा करता था...
वैसे तो रूस के लड़के बड़े डूड से होते हैं लेकिन हम आपको बताते चलें कि पीटर द ग्रेट के शासन के दौरान
वैसे तो रूस के लड़के बड़े डूड से होते हैं लेकिन हम आपको बताते चलें कि पीटर द ग्रेट के शासन के दौरान
यहां दाढ़ी पर टैक्स लगता था.
9. रूस में लोमड़ियां भी घरों में रहती हैं...
अब ये बात तो डराने वाली है मगर सच है. साल 1959 से रूस में वैज्ञानिक लोमड़ियां पालते हैं.
अब ये बात तो डराने वाली है मगर सच है. साल 1959 से रूस में वैज्ञानिक लोमड़ियां पालते हैं.
10. अमेरिका ने रूस से अलास्का पर्वत खरीदा है...
यह बात सन् 1867 की है और अमेरिका ने अलास्का पर्वत के एवज में सिर्फ 7.2 मिलियन अमेरिकी डॉलर
यह बात सन् 1867 की है और अमेरिका ने अलास्का पर्वत के एवज में सिर्फ 7.2 मिलियन अमेरिकी डॉलर
रूस को दिए थे।

Comments
Post a Comment