दोस्तों एक बार फिर से स्वागत है आप लोगों का हमारे चैनल पर स्पोर्ट की न्यूज़ को पढ़ने के लिए आप हमारे चैनल को फॉलो करें. दोस्तों आज हम इस आर्टिकल में आप लोगों को बताने वाले हैं. की क्रिकेट में छक्का लगाना आम बात है. लेकिन पारी के पहले ही ओवर में बल्लेबाज छक्का लगाकर अपने इरादे जाहिर कर दे तो विपक्षी गेंदबाजों समेत पूरी टीम पर ही दबाव आ जाता है. क्रिकेट जगत में कई ऐसे खतरनाक सलामी बल्लेबाज रहे हैं. जो पहले ही ओवर से छक्का लगाने में माहिर हैं. तो आइए दोस्तों जान लेते हैं. और देखिए टॉप-5 बल्लेबाजों के नाम.
5.डेविड वार्नर-
ऑस्ट्रेलियाई टीम के शानदार बल्लेबाज डेविड वॉर्नर इस मामले में पांचवें स्थान पर है. डेविड वॉर्नर ने करीब 106 वनडे में लगभग 7 बार पहले ही ओवर में छक्का लगा चुके हैं
4.शाहिद अफरीदी-
सिक्सर की बात हो और पाकिस्तान टीम के शानदार ऑलराउंडर बल्लेबाज शाहिद अफरीदी का नाम न आए. अफरीदी वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज हैं. अफरीदी ने वनडे क्रिकेट में 9 बार पहले ही ओवर में छक्का लगा चुके हैं. शाहिद अफरीदी इस मामले में चौथे पायदान पर हैं.
3.एडम गिलक्रिस्ट-
एडम गिलक्रिस्ट इस लिस्ट में तीसरे पायदान पर आते हैं. विश्व क्रिकेट के सबसे धुरंधर बल्लेबाजों में शुमार रहे एडम गिलक्रिस्ट पहले ही ओवर में गेंदबाजों की पिटाई करने में माहिर रहे. वह ऐसा कारनामा 10 बार कर चुके हैं.
2.सनथ जयसूर्या-
सनथ जयसूर्या इस लिस्ट में दूसरे पायदान पर आते हैं. सनथ जयसूर्या श्रीलंका क्रिकेट टीम के पूर्व महान बल्लेबाज है. अच्छे से अच्छे गेंदबाजों की जमकर पिटाई करने में माहिर रहे. सनथ जयसूर्या ने 13 बार पहले ही ओवर में छक्का लगाया है.
1.वीरेन्द्र सहवाग-
इस लिस्ट में पहले पायदान पर इंडिया क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग हैं. वीरेंद्र सहवाग ने कुल 24 बार पहले ही गेंद पर बाउंड्री लगाने वाले इकलौते बल्लेबाज है. उन्होंने 15 बार पहले ही ओवर में छक्का लगाया है.
दोस्तों अपनी राय कमेंट बॉक्स में जरूर लिखें, धन्यवाद
Comments
Post a Comment